यादव समाज द्वारा चारों तरफ राष्ट्रीय वीर अहीर योद्धा शौर्य दिवस रेजांगला दिवस के रुप मे मनाया गया

मुंबई ।। 18नवंबर को  देश के सभी राज्यों मे राष्ट्रीय वीर अहीर योद्धा शौर्य दिवस रेजांगला दिवस के रुप मे मनाया गया।  इस अवसर पर  जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ मे भी यादव समाज द्वारा शहिद स्मारक की साफ सफाई की गई व वीर अहीर शहीदों को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर भूत पूर्व सैनिक व  रिटायर्ड सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष जवाहर यादव ने कहा कि देश के बच्चे बच्चे में देश सेवा हेतु जुनून होना चाहिए यादव समाज के वीर हमेशा से भारत माता की सेवा में आगे रहे है और हमेशा से कर्म को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे है।

 जिलाध्यक्ष यादव समाज के  डॉ प्रतीक यादव ने कहा। कि जो सैनिक होता है वह  किसी एक जात पात का नहीं होता जो पूरे देश का सपूत होता है पूरे देश का बेटा होता है। परंतु भारतीय सेना में अन्य भी जाति के नाम पर  रेजिमेंट के नाम हैं अतः यादव समाज भी अहिर रेजीमेंट के निर्माण हेतु सरकार से निवेदन करता है क्योंकि हमेशा से सैनिक के रूप में अहीरों ने देश की सेवा हेतु अपनी सेवा दी है समय पर बलिदान दिया है और सेना में भर्ती होने के लिए तत्पर रहते हैं।.साथ ही केंद्र सरकार से अहीर रेजिमेंट के निर्माण हेतु निवेदन किया गया।

इस अवसर पर जवाहर यादव जी भूतपूर्व सैनिक विष्णु यादव पार्षद मितेश यादव भोलू राहुल यादव  दुष्यन्त यादव सतीश यादव राहुल यादव जगन्नाथ यादव बजरंग यादव सिन्नू यादव राजेश्वर यादव , विनोद यादव, उपस्थित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट