
कोविड 19 : आजतक मुंबई मे 6467 लोगों की मृत्यु, महाराष्ट्र के किस जिले मे कितने लोगों की गई जान
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Aug 03, 2020
- 675 views
मुंबई ।। महाराष्ट्र में रविवार को एक दिन में 9505 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 4,41,228 हो गई है। रविवार को राज्य में एक दिन में 260 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 15,576 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 2,76,809 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि रविवार को सूबे में हुई 260 लोगों की मौत हुई है।मुंबई में 49 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 121 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 21, पुणे मंडल में 69, कोल्हापुर मंडल में 9, औरंगाबाद मंडल में 10, लातूर मंडल में 14, आकोला मंडल में 13, नागपुर मंडल में 3 कोरोना मरीज की मौत हुई है।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,16,436 हो गई है।
मुंबई में अब तक 6,467 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में रविवार को 9926 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 2,76,809 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 2,46,154, नासिक मंडल में 36,367, पुणे मंडल में 1,08,739, कोल्हापुर मंडल में 10,773, औरंगाबाद मंडल में 17,379, लातूर मंडल में 6,394, आकोला मंडल में 7,985, नागपुर मंडल में 7,020 और अन्य राज्यों के 417 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।
रिपोर्टर