
आज से चलेगी, मुंबई की लाइफ लाईन लोकल ट्रेन- लेकिन आम जनता को यात्रा कि अनुमति नहीं
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Jul 01, 2020
- 661 views
मुंबई।। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अनलॉक के दूसरे चरण में भारतीय रेलवे ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली 350 और लोकल ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है, जिसका परिचालन 1 जुलाई से होगा।
भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, " मुंबई में एक जुलाई से मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे क्रमश: 150 और 148 और लोकल ट्रेनों का परिचालन करेंगे।"
रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकल ट्रेनों में केंद्रीय कर्मचारियों और महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों के अलावा अदालतों, बैंकों, पोस्टल, रक्षा, आयकर, सीमा शुल्क, राजभवन आईटी और अन्य फील्ड के कर्मचारियों को ही सफर करने की अनुमति होगी।
एएनआई ने रेल मंत्रालय के हवाले से बताया, "रेलवे मुंबई में आज (1 जुलाई) से 350 लोकल ट्रेनों का विस्तार कर रही है। यह सेवा राज्य सरकार, केंद्र, आईटी, जीएसटी, सीमा शुल्क, पोस्टल, राष्ट्रीयकृत बैंक, एमबीपीटी, न्यायपालिका, रक्षा और राजभवन के कर्मचारियों सहित आवश्यक कर्मचारियों के लिए है। आम यात्रियों के लिए अभी तक कोई सेवा नहीं है।"
रिपोर्टर