
लॉकडाउन में सड़क पर समय गुजारने को मजबूर कैंसर पीडित मरीज।
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Mar 30, 2020
- 563 views
मुंबई।। कैंसर के इलाज के लिए विभिन्न राज्यों से मुंबई आए लगभग 200 मरीज लॉकडाउन में फंसे हैं। सभी सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं। साधन नहीं होने के कारण ये अपने घर भी नहीं जा सकते हैं। रुपए की कमी होने से मुंबई में कमरे का किराया दे नहीं सकते। ऐसे में सभी स्थानीय लोगों की कृपा पर जिंदा हैं। लॉकडाउन के बीच इनके रहने और खाने पीने का इंतजाम स्थानीय लोग ही कर रहे हैं।
झारखंड के कैंसर पीड़ित रजिथ ने बताया, ‘‘मेरे जैसे यहां 200 से ज्यादा लोग हैं। मेरी 23 मार्च को मुंबई से लौटने की टिकट थी, लेकिन सबकुछ बंद होने से यहां फंस गया हुँ।’’
रिपोर्टर