
निर्बल सहायता समिति ने मनाया अप्पा शिंदे का जन्मदिवस
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Jan 30, 2020
- 772 views
खारघर ।। 28जनवरी2020 को निर्बल सहायता समिति द्वारा आयोजित , विधायक एवं समाजसेवक जग्गनाथ शिंदे ( आप्पा ) का जन्मदिन थ्री स्टार होटल खारघर मे मनाया गया था। इस अवसर पर बहुत से समाजसेवक , नेता तथा बडी भारी मात्रा महिलाएं भी इकट्ठा हुई थी। थ्री स्टार होटल मे पत्रकार बंधु भी उपस्थित थे। पत्रकार, नगरसेवक और उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया। निर्बल सहायता समिति द्वारा महिलाओं को साडी वितरण किया गया।
इस संस्था का संचालन कर रहे ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आर एन यादव के नेतृत्व मे निर्बल सहायता समिति के तरफ से 28 जनवरी को शाम 5बजे विधायक एवं समाजसेवक जग्गनाथ शिंदे ( आप्पा ) का जन्मदिन माना गया। इस शुभ अवसर पर बहुत से समाजसेवक, राजनेता तथा पत्रकार बंधु एकत्रित हुये थे। निर्बल सहायता समिति के महामंत्री जितेन्द्र पांडे ने अपने भाषण मे बताया। किसी तरह निर्बल सहायता समिति को स्थापना किया गया और आर एन यादव के साथ 32 साल का दोस्ती के बारे मे संक्षिप्त वर्णन किया।
आप्पा साहेब शिंदे ने अपने भाषण मे कहा लोगों को आगे आकर आर्थिक रुप से समाज के गरीब लोगों का मदत करना चाहिये। आप्पा साहेब ने बताया हमारे देश मे 5 से 6 % लोग अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे गरीब और असहाय लोगों का मदत करना चाहिये। अनिल नाईक साहब ने उत्तर भारतीय लोग के प्रति अपना आभार ब्यक्त किया। उन्होंने ने कहा जिस तरह से हमें सम्मान मिला है। उसी प्रकार से हमें भी आप सबके सुख दुःख मे उपस्थित होने का प्रयास करेंगे।
इस कार्यक्रम मे महिलाओं के लिये साडी वितरण किया गया। पत्रकार -अरुण उपाध्याय , नगरसेवक - डाँ जयाजी नाथ , उद्योगपति - मोतीलाल यादव । इनसभी महान ब्यक्तियों द्वारा समाज मे नेक कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डाँ बीए पाटिल ने किया था। विशिष्ट अतिथियों मे सतीश पाटील, सुदामा पाटिल और गुलाब यादव थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे बलिराम नेटके, कृष्ण मढेंकर, भरत यादव, इत्यादि सदस्यों ने सहयोग किया।
निर्बल सहायता समिति मे आये हये सभी अतिथियों तथा उपस्थित सभी लोगों को पुष्प गुच्छ देकर आर एन यादव ने स्वागत किया तथा आभार भी ब्यक्त किया।
रिपोर्टर