गंगेश उपाध्याय ब्राह्मण महासभा सेवा समिति के जौनपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त

जौनपुर।

जौनपुर जनपद के सुइथाकला ब्लाक के युवा समाज सेवी पं. गंगेश उपाध्याय को ब्राह्मण महासभा सेवा समिति उत्तर प्रदेश (रजिस्ट्रेशन संख्या AMB 050030) के जौनपुर जिले का अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोग प्रसन्न हैं । 

ब्राह्मण समाज के सामाजिक, आर्थिक व नैतिक उत्थान की दिशा में यह संस्था कार्य कर रही है। पं. गंगेश उपाध्याय यद्यपि समाज के सभी वर्गों के लिये समभाव से कार्य करते हैं। उनका प्रयास एक स्वस्थ हिंदुस्तान के निर्माण के लिये समाज के सभी वर्गों को जोड़ने व उनके उत्थान के लिये कार्य करना है।

पं. गंगेश उपाध्याय को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर शिवा तिवारी' ,विष्णु तिवारी, आशिष तिवारी ,अंकित पांडेय, प्रशांत पांडेय ,धनंजय तिवारी, शुभम तिवारी ,अमन मिश्रा, अमन पांडेय,विवेक व माननीय रमेश मिश्र (विधायक बदलापुर) ने  शुभकामना दी ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट