
कांग्रेसियो ने भारत बचाओ के तहत मखदूमपुर में की नुक्कड़ सभा
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Dec 09, 2019
- 423 views
भ्रष्टाचारी शासन से देश को करें आजाद: फैसल तबरेज
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के मखदूमपुर गाँव स्थित दुर्गा मंदिर पर रविवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की अध्यक्षता में भारत बचाओ अभियान के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष फैजल हसन तबरेज ने कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार से निजात पाने के लिए देश को आजाद कराना होगा। आज हमें अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है बेटियां सुरक्षित नही है। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह उर्फ बाबा भैया ने कहा कि आज भाजपा मुक्त शासन की जरूरत है। प्रदेश में योगी केंद्र में मोदी की झूठ को जनता जानकर अपने को ठगा महसूस कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार और जिंदा जला देने की घटना आम हो गई। जिम्मेदारी से विफल सरकारो को इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान बिपिन कुमार तिवारी, डॉ. केडी, डॉ. भवनेश मिश्र, डॉ. सत्यव्रत उपाध्याय, देवआनंद मिश्र, गौरव सिंह सैनी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, राजू सिंह, सत्यम मिश्र, मनोज बिंद, बबलू गुप्ता, राजेंद्र यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराज पाण्डेय एवं आभार डॉ. प्रभात विक्रम सिंह ने किया।
रिपोर्टर