
नाशिक मे यादव संघ मुंबई शाखा नाशिक के द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा मे उमड़ा यादवो का सैलाब
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Nov 29, 2019
- 792 views
मुंबई।। नाशिक के सातपूर मे अशोक नगर के अंतर्गत, राधाकृष्ण नगर मे यादव संघ मुंबई शाखा नाशिक भवन मे गोवर्धन पूजा रखा गया था। इस गोवर्धन पूजा मे नाशिक के अलावा मुंबई से, बहुत से यादव समाज के लोग उपस्थित हुये थे। इस गोवर्धन पूजा मे नेता तथा समाजसेवक या कहे तो लगभग नाशिक के सभी यादव समाज के समानित लोग एकत्रित हुये थे। और मीडिया और स्पोर्ट्स के कुछ चर्चित चहरे भी दिखाई दे रहे थे। यहाँ पर बडी भारी मात्रा मे महिलाएं भी उपस्थित थी।
कैलाश यादव ने बताया इस कार्यक्रम की शुरुआत यदुकुल के आराध्य देव श्री कृष्ण जी पूजा अर्चना से की गई। इस गोवर्घन पूजा के हवन मे आये हुये सभी महीलाओं और पुरुषों को हवन आहुति मे बैठने का स्वभाग्य प्राप्त हुँआ। और उपस्थित सभी लोगों ने इस कार्यक्रम की तारीफ करते दिखे।
शिवधनी सिंह यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम मे आये हुये यादव समाज के लोगों को देखकर, हम इससे बडा प्रोग्राम नाशिक मे करने का विचार कर रहे हैं। यादव संघ मुंबई शाखा नासिक के अध्यक्ष - सम्पतिराम यादव, उपाध्यक्ष - सुभाषचंद यादव , उपाध्यक्ष - राजदेव यादव, महासचिव - कैलाश यादव, कोषाध्यक्ष - शिवधनी सिंह यादव, सह कोषाध्यक्ष - बाबुलाल यादव, नरसिंह यादव, राधेश्याम यादव ( देवलाली) , संदीप यादव, शिवशंकर सिंह यादव, चंद्रिका यादव, श्यामलाल यादव , सोनई यादव, रामभरत यादव, मोहन यादव ( सिन्नर) , भूलेश्वर यादव, राजेन्द्र यादव, सम्भलदेव यादव, हरीलाल यादव, गोपाल यादव विशेष रुप से दिखाई दे रहे थे।
राजदेव यादव ने हिंदी समाचार (ABS) के मुंबई ब्यूरो चीफ - रामसमुझ यादव का स्वागत बडे सरगर्मी से किया। तथा राजेश यादव - अपहरण टाईम के संपादक और संस्थापक को स्वागत सुभाष चंद यादव ने किया। इस कार्यक्रम संचालन कर रहे गुलाब यादव ने आये हुए अतिथियों का स्वागत शाल - श्रीफल देकर किया। तथा सम्पतिराम यादव ने आये हुये सभी भाईयों का आभार ब्यक्त किया।
रिपोर्टर