भांडुप पश्चिम मे पूर्वोत्तर के सबसे बड़े पर्व छठ पूजा के मौके पर लोगों का उमडा सैलाब

मुंबई।। भांडुप के बैगनपाडा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल मैदान मे छठ मँईया के कार्यक्रम के लिये भांडुप उत्सव प्रतिष्ठान के तरफ से, कृत्रिम रुप से तलाव तैयार किया गया था। पूर्वोत्तर के सबसे बड़े पर्व छठ पूजा के मौके पर लोगों का उमडा सैलाब और छठ मँईया के भक्तों के दिलो  के अंदर उत्साह का माहौल है। शनिवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिये भारी मात्रा मे मँईया के भक्त उपस्थित हुये थे। जिनकी गिनती करना नामुमकिन था। 

आनंद दिक्षित ने बताया। यह कार्यक्रम हम लोग भांडुप उत्सव प्रतिष्ठान के तहत तीन वर्षों से कार्यक्रम करते आ रहे हैं। इस बार इतना भारी मात्रा मे छठ मँईया के भक्तगण एकत्रित होगे ऐसा अनुमान नहीं था।  छठ मँईया के आशीर्वाद से कार्यक्रम बडे़ धूमधाम से पूर्ण हो जायेगा। तथा इस कार्यक्रम मे ईशान्य मुंबई के सांसद मनोज कोटक, शिवसेना के भांडुप विधानसभा के विधायक रमेश कोरगावकर उपस्थित हुये थे।

पुरुषोत्तम यादव ने बताया , शुक्रवार की शाम को खरना के बाद निर्जला व्रत शुरू हुआ था तो आज शनिवार की रात भी जारी रहेगा। छठी मइया की पूजा का व्रत 36 घंटे निर्जला रखा जाता है जो काफी कठिन माना जाता है। उन्होंने ने बताया इस कार्यक्रम मे भाजपा ईशान्य मुंबई के अध्यक्ष - श्रीनिवास त्रिपाठी , जयप्रकाश सिंह, अँड. पी एस पांडे, भाजपा युवा नेता कौशिक पाटील,  सरवनन पांडियन,  बी.आर. पांडे उपस्थित हुये थे।

संजीव सिंह ने जानकारी दी कि सुबह 4 बजे से वापस मँईया के सभी भक्तगण आना शुरू कर देगें। उनके साथ आये हुये लोगों के चाय पानी की व्यवस्था किया गया है।इस अवसर पर राजेन्द्र निषाद, आशुतोष पांडे, भीमराव प्रसाद,  धर्मा कहार, कृष्णमोहन पांडेय, श्रीनिवास  वैष्णव, बाबुल दुबे इत्यादि लोग उपस्थित थे।

मंच का संचालन कर रहे राधेश्याम यादव ने आये हुये सभी अतिथियों को मंच पर बुलाकर भागवत गीता और छठ मँईया की पुस्तिका के साथ पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर बहुत से समाज सेवक उपस्थित हुये थे। शिवसेना के 115 वार्ड नगरसेवक उमेेश माने साहब, भाजपा के आर. डी. यादव, भांडुप भटीपाडा के सुभाष यादव, पत्रकार शशिकांत यादव, पोलिटिकल ट्रेनर - रामसमुझ यादव, नवीन वैष्णू, पत्रकार अशोक पांडे, रमेश यादव, धर्मदेव यादव , सुदर्शन यादव तथा बहुत से समाज उपस्थित हुये थे।

राधेश्याम यादव ने भांडुप उत्सव प्रतिष्ठान के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिये आभार ब्यक्त किया। तथा बाबुल दुबे ने कार्यक्रम का मनोरंजन कर रहे कलाकारों का समान किया और उनकी मधूर आवाज की तारीफ भी किया। उन्होंने सभी मनोरंजन कर रहे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट