डालमियानगर में बुराई पर अच्छाई की जीत, 1.5 लाख की भीड़ के बीच धू-धू कर जला रावण का पुतला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 21, 2026
- 16 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी रोहतास।बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मंगलवार 20/10/2026 को डालमियानगर झंडा चौक मैदान में विशाल रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रोहतास क्लब पूजा कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों की भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को ड्रोन कैमरे का सहारा लेना पड़ा।
कार्यक्रम का उद्घाटन डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद किया। उसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।
इस दौरान मैदान में विशाल मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें महिला, बुजुर्ग और बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। डेहरी-डालमियानगर के अलावा अगल-बगल के गांवों से लोग रावण दहन देखने पहुंचे थे। वाहनों का लंबा जाम लगा रहा।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। SP रोशन कुमार के निर्देश पर पूरे डेहरी-डालमियानगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कमांडो और महिला पुलिस बल तैनात था। चारों तरफ शहर कानाकाबंदी की गई थी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। तेज तर्रार डालमिया थाना के थानाध्यक्ष उनमुससलमा भी अपने पुलिस बल के साथ मौजूद थी इनका भी प्रयास काफी अच्छा था।


रिपोर्टर