छठ महापर्व को भव्य बनाने की तैयारी तेज, रक्षाबीर समिति ने सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 21, 2026
- 10 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी रोहतास। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को व्यवस्थित और भव्य रूप से मनाने को लेकर न्यू गंगोली स्थित रक्षाबीर समिति की बैठक बुधवार को संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अमन कुमार ने की। इसमें पंडाल निर्माण, लाइटिंग, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
समिति ने सभी सदस्यों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया और समय पर तैयारी पूरी करने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि छठ आस्था, पवित्रता और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
बैठक में टुनी यादव, राजू गुप्ता, सोनू गुप्ता, बबलू यादव, गजेंद्र पांडे, सुनील शर्मा, कमलेश यादव, पवन गुप्ता, पत्रकार शशांक केतन सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।


रिपोर्टर