
श्रीराम चरित मानस पाठ और महाप्रसाद भंडारा का आयोजन
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Dec 29, 2024
- 207 views
कल्याण। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल्याण-पूर्व के कोलसेवाड़ी स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में 'श्री लक्ष्मीनारायण फाउंडेशन' द्वारा श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह अखंड रामायण पाठ 31 दिसंबर से आरंभ होगा और 1 जनवरी को महाप्रसाद भंडारे के साथ संपन्न होगा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि इस आयोजन में जय प्रकाश शुक्ला, सुनील मिश्रा, अरविंद मिश्रा, और बिपिन शुक्ला का विशेष योगदान रहता है।
इस वर्ष आयोजन में नागेंद्र मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, प्रभाकर गुप्ता, विनय उपाध्याय, देवनाथ सिंह, विजय सिंह, माधव सिंह, अरुण दुबे, आनंद तिवारी, शशिकांत तिवारी, और शुभम मिश्रा,रोहित शुक्ला, संदीप तिवारी भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और महाप्रसाद का आनंद लें।
रिपोर्टर