
चोरी कर इलाके मे सनसनी फैलाने वाले 06 चोरो को किया गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 29, 2024
- 894 views
माचलपुर,राजगढ़ l पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा (IPS) जिला राजगढ द्वारा जिले मे हो रही चोरी की घटना पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। दिनांक 07.12.2024 को माचलपुर कस्बा मे लालराम पेट्रोल पम्प जीरापुर रोड माचलपुर पर 1,57,845 की चोरी कर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना पर अपराध क्र. 286/24 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
मामला गंभीर प्रकृति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा (IPS) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आलोक शर्मा व एसडीओपी खिलचीपुर श्री आनंद राय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरी. जितेन्द्रसिंह मावई के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले मे बारीकी से घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल तक आने वाले सभी रास्तों, पूर्व के सजायाबी आरोपियों से एवं मुखबिर सूचना और तकनीकी आधार पर पतारसी की गई। आरोपी लखन पिता बालचंद सोधिया ,राजेन्द्र उर्फ राजू पिता मानसिंह सोंधिया उम्र 31 साल ,कंवरलाल पिता शिवसिंह सोंधिया उम्र 25 साल ,रामरतन पिता मांगीलाल सोधिंया उम्र 21 साल सर्व निवासीगण ग्राम कवलसीखेडा विष्णु पिता प्रेमसिंह सोधिया उम्र 23 साल सुनिल पिता रामलाल सेन उम्र 22 साल सर्व निवासी मेलूखेडा थाना खिलचीपुर को गिरफ्तार कर चोरी किये गये 1,57,000 रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त दो मोटर साईकिल को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगण से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
उपरोक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी निरी.जितेन्द्र सिंह मावई,उनि गुड्डू कुशवाह ,उनि हुकुमसिंह काकरवाल, प्रआर.542 दुलीचंद,प्रआर.163 कमलसिंह दांगी, प्रधान आर नरेंद्र झाला प्रधान आरक्षक मिथुन जाट आर.766 रविन्द्र जाट,आर.900 विष्णु जाट,आर.965 पप्पू दांगी,आर. 920 तुलसीराम दांगी ,म.आर. 953 नंदनी ,आर.1023 अशोक राहोरिया (सायबर सेल) का योगदान रहा।
रिपोर्टर