
नेहरू जी की जयंती पर माल्यार्पण कर किया याद
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 14, 2024
- 117 views
तलेन । गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस नगर कांग्रेस कमेटी तलेन के तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर मनाई गई । वही राजगढ़ जिले के कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ता मंडलम अध्यक्ष अवधैश सिंह जी चंद्रावत कुरावर व बोड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह बना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर पालीवाल ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद सफीक पठान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधारमण तिवारी, रईस खां आगा ,जुगनू मंसूरी ,जब्बार अंसारी ,भागीरथ बांधेवाल, मोहन जाटव सहीत कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर