शांति समिति की बैठक में दशहरा मैदान पर हुए अवैध कब्जे का मामला गरमाया

 कब्जा नहीं हटाया तो नहीं मनाएंगे दशहरापर्व


तलेन । मंगलवार को  तलेन थाना परिसर आगामी त्यौहारों को लेकर में थाना प्रभारी रामवीर सिंह परिहार की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई । जिसमें नवरात्रि दशहरा दीपावली पर्व को  शांतिपूर्वक मनाने के लिए चर्चा की गई। वहीं बैठक में उपस्थित हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव ने दशहरे मैदान पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को लेकर लेकर मामला उठाया। उनका कहना है कि दशहरा मैदान पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो हम   दशहरा पर्व नहीं मनाएंगे। अतिक्रमण हो रहा है वहां पर जगह है ही नहीं इतनी पब्लिक कहां जाएगी। आज तो इतना कब्जा करा ,कल और कोई बैठ जाएगा तो । साथी उन्होंने कहा कि इस दशहरे मैदान  पर किये गये अवध कब्जे लेकर 6 महीने पहले एक ज्ञापन प्रशासन को दे चुके हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा  इस अवैध कब्जे को  लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

यह है मामला 

जानकारी के अनुसार आपको बता दे की नगर से लगे  इकलेरा रोड पर रावण बड़ली (दशहरा मैदान ) नामक स्थान पर कई  वर्षों से रावण दहन किया जा रहा है। उसे स्थान के  पास लगभग दो या तीन वर्ष से तारकेश्वर धाम नामक  देव स्थान बना दिया गया है। जहां पर मंदिर निर्माण, टीन शेड  का निर्माण कार्य  व  झोपड़ी नुमा यज्ञशाला बनी हुई है।

जहां पर हजारों की संख्या में  जातरू भी आते हैं और भंडारे के भी आयोजन होते हैं। वहीं हिंदू धार्मिक समिति के अनुसार वहां भूमि दशहरा मैदान की है जिस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है।

इनका कहना है 

आगामी त्यौहार को देखते हुए शांति समिति की मीटिंग रखी गई थी। गणमान्य नागरिक व दुर्गा स्थापना वाले अन्य लोग भी आए थे। धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह सिंह यादव भी आए थे जिन्होंने एक समस्या उठाई जहां पर दशहरा मैदान है रावण दहन होता है वहां पर कुछ कतिपय लोगों ने  अतिक्रमण कर रखा है  अतिक्रमण हटाया जाए।प्रशासन तहसीलदार  को अवगत करायें। पुलिस उसको हटाने के लिए पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

रामवीर सिंह परिहार, थाना प्रभारी तलेन


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट