
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई राजगढ़ का सदस्यता अभियान हुआ प्रारंभ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 01, 2024
- 106 views
कुरावर/ राजगढ़ । मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला राजगढ़ का सदस्यता अभियान 1 अक्टूबर मंगलवार को कुरावर के चटोरे हाउस में जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में सत्यनारायण वैष्णव कार्यकारी प्रदेश महासचिव मुख्य अतिथि में संजय राठौर संभागीय महासचिव पूर्व जिला अध्यक्ष सहित पठान पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश मालवीय अवध नारायण उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार महेश त्रिवेदी बद्री लाल यादव जिला उपाध्यक्ष विशेष अतिथि की उपस्थित में प्रारंभ हुआ। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चाप बैठक में कार्यकारी सदस्य प्रदेश महा सचिव सत्यनारायण वैष्णव व अन्य पदाधिकारी गणों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में नरसिंहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह परमार कुरावर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद वर्मा ,बोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज सेन ,तलेन ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव पचोर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मुन्देरिया ,अपने पत्रकार साथियों के साथ उपस्थित रहे इस दौरान सदस्यता की नवीनीकरण फॉर्म व नए पत्रकार साथियों के सदस्यता फॉर्म भरे गए। यह सदस्यता अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा।
रिपोर्टर