राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने वर्षा के कारण खराब हुई फसल का किया निरीक्षण

राजगढ़ । जिले के अधिकांश ग्रामों में विगत 3-4 दिनों से निरंतर हो रही वर्षा के कारण खेतों में उगी व कटी हुई फसल विशेष रूप से सोयाबीन पूरी तरह से गल कर नष्ट हो गई है तथा कई जगह खेतों में रखी फसल पानी में ही बह गई है। जिससे किसानों को  नुकसान हुआ है। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग  नारायण सिंह पंवार ने ग्राम जेपला और सिल्लपटी में कृषि एवं राजस्व अधिकारीयों के साथ पहुंचकर निरंतर हो रही वर्षा के कारण खराब हुई सोयाबीन फसल का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की।

उन्होंने राजस्व और कृषि अधिकारियों को क्षतिपूर्ति हेतु फसल की बीमा राशि अनुबंधित कंपनियों को सर्वे करवाकर जारी करने के लिए कहा। इस आपदा की घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार और हमारी पूरी भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

            

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट