
महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 24, 2024
- 187 views
कैमूर ।। ग्राम भारती महाविद्यालय रामगढ़, कैमूर की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक एवं इकाई दो के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने करते हुए सामाजिक दायित्व में स्वयं सेवकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता बताई| राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर यादवेंद्र दुबे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, रूपरेखा एवं महत्व की चर्चा की ,राष्ट्रीय सेवा योजना दो कि कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर प्रियदर्शिनी सिंह ने युवाओं की सामुदायिक भागीदारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका के महत्व को इंगित करते हुए युवाओं की भूमिका सुनिश्चित की |कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर विकास यादव ने आधिकाधिक संख्या में विद्यार्थियों को सेवा योजना का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अजय चौधरी ने किया |कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर मोहन वर्मा ,डॉक्टर सरोज पाठक, डॉक्टर अमरेंद्र आर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे| स्वयंसेवकों में खुशी सिंह, तनु गुप्ता वीणा ,आरुषि, रुचि कुमारी, मेघा आस्था, मिथिलेश ,तुषार, रजनीकांत आदि छात्रों ने बढ़-चढ़ प्रतिभाग
किया।
रिपोर्टर