तिरंगा थाली सजाकर दी पोषण की जानकारी

तलेन । आंगनवाड़ी केंद्र पिपलिया तवक्कुल  में  राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण की गतिविधियों का आयोजन किया गया  जिसमें तीन प्रकार की तिरंगा थाली- अनाज से बनी पौष्टिक तिरंगा थाली, फलों से बनी पौष्टिक तिरंगा थाली, सब्जियों से बनी पौष्टिक तिरंगा थाली का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती, धात्री माता, बच्चों के माता-पिता, किशोरी बालिकाओं को तिरंगा थाली की पौष्टिकता की जानकारी दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट