सदस्यता अभियान कार्यक्रम का देखा लाईव प्रसारण मिस्ड कॉल करके ली सदस्यता


तलेन । सोमवार को तलेन में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कार्यालय में  आयोजित  भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट     देखा। कार्यक्रम में उपस्थित  भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिस कॉल देकर सदस्यता ली । इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने मीडिया से चर्चा में कहां की आज सदस्य अभियान का लाइव कार्यक्रम सभी कार्यकर्ता ने यह देखा है उसके बाद आज से हम  समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाएंगे और  घर घर जाकर जो हमारे विचारधारा के कार्यकर्ता हैं जो हमारे विचारधारा के मतदाता हैं। उन सबको सदस्य  बनाएंगे। आज मैं पूरे देश के जिनकी 18 वर्ष से अधिक उम्र है उन सब नागरिकों से अपील करना चाहता हूं  देश की राष्ट्रीयता के लिए भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बने। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी ,नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव , पार्षद कैलाश यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील सहगल ,मंडल महामंत्री  महेश भत्तकारिया , योगेश पाटीदार, घनश्याम जाटव, अवध उपाध्याय, दिनेश शर्मा,बालकृष्ण यादव, मानसिंह यादव ,श्याम वात्रे, कैलाश वैष्णव, पवन यादव,आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट