
घटनाओं के विरुद्ध गढ़हरा में मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Aug 23, 2024
- 383 views
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध मानव श्रृंखला निकल गया।
संवाददाता दयानन्द कश्यप की रिपोर्ट
बरौनी/ बेगूसराय/ ।। बरौनी प्रखंड से जुड़े बीहट नगर परिषद क्षेत्र के बारो- गढ़हरा मुख्य संपर्क पथ पर शुक्रवार को कई धार्मिक संगठनों और सनातनी धर्म से सम्बद्ध बड़ी संख्या में लोगों ने मानव श्रृंखला
बनाकर घटनाओं के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया।बारो अभेदानन्द आश्रम के पास, से सड़क के दोनों तरफ मानव श्रृंखला में खड़े लोगों ने ऊंची आवाज में राष्ट्रहित में कई नारे लगाए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष,छात्र, छात्राएं मानव श्रृंखला कार्यक्रम में शांति पूर्वक शामिल हुए।सनातन हिन्दू शेरनी के नेतृत्व में गायत्री परिवार,आर्य समाज बारो, आर्य समाज गढ़हरा समेत कई हिन्दू संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए।इसके पूर्व विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।इस मौके पर राष्ट्रवादी विचारक जितेंद्र कुमार ने कहा कि बंगाला में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। लोगों पर अत्याचार हो रहा है।इससे देश की सरंचना और व्यवस्था खतरे में है।भारत में बांग्लादेशी मुस्लिमों के घुसपैठ पर रोक लगानी चाहिए।पश्चिम बंगाल और बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला के साथ हुए अत्याचार की घटना की कर रूप से निंदा की गई।विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्य समिति सदस्य आलोक कुमार ने कहा कि देश में बढ़ रही परेशानी से लोग आंदोलित हैं। देश के लोगों को सम्भलना है।आने वाले समय में जन -जागरण अभियान चलाया जाएगा।मौके पर विनोद कुमार सिंह,अशोक प्रसाद,अरविंद कुमार,यशवंत कुमार,राहुल आर्य,सत्यम कुमार,गोविंद आर्य,किरण देवी, माला देवी,आराधना,सृष्टि,नेहा, आरती,तन्नू ,शिवानी,प्रगति, आदि शामिल थे।
रिपोर्टर