
नगर में धूमधाम से निकाली गई भुजरिया
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 20, 2024
- 352 views
तलेन । पुरानी परंपराओं के अनुसार रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाए जाने वाला भुजरिया का पर्व मंगलवार को नगर तलेन में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ढोल ढमाकों व डीजे के साथ नाचते झूमते बिनोरी खेलते हुए शहर के प्रमुख मार्गो पर निकले। वहीं महिलाएं घर-घर परंपरा अनुसार उगाई जाने वाली भुजरिया की टोकरियों को सिर पर रखकर परंपरिक गीत गाती हुई व नाचते हुए चल रही थी। चल समारोह उगल नदी के तट पहुंचा। जहां पर भुजरियां का विसर्जन किया गया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर