कन्या हाई स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस प्राचार्य गोपाल कृष्ण यादव ने किया ध्वजारोहण

तलेन । शासकीय कन्या हाई स्कूल तलेन में  गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कन्या हाई स्कूल प्रांगण में  प्रातः 7:00 बजे विद्यालय प्राचार्य गोपाल कृष्ण यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात विद्यालय छात्राओं द्वारा  नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी मुख्य ध्वजारोहण समारोह कार्यक्रम पीएम श्री विद्यालय में पहुंची। जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव द्वारा ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात विद्यालय  कन्या  हाई स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का अध्यक्षता पार्षद लक्ष्मी नारायण यादव ने की तथा मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, विशेष अतिथि उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव, पार्षद राधेश्याम यादव, महेश यादव, गोविंद यादव, गिरधारी लाल जाटव, राजू  परतानी, उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन हरिसिंह चौहान ने किया व आभार असलम शाह ने व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ व छात्राएं मौजूद रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट