78 वे स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष नारायण सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण

तलेन । नगर तलेन में  78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धुमधाम के साथ मनाया गया।  नगर में  बडे़ उत्साह के साथ नगर के  विद्यालयों के छात्र- छात्राओं   द्वारा घोष वादन व भारत माता के जय घोष के साथ नगर में  प्रभात फेरी निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची। जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया व पुलिस जवानों ने सलामी दी तथा राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री यादव द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया । इस मोकै  ,  पार्षदगण ,वरिष्ठ नागरिक गण, पत्रकारगण ,विद्यालयों का स्टाफगण  मौजूद रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट