
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पीएम श्री विद्यालय ने निकाली तिरंगा यात्रा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 13, 2024
- 357 views
तलेन । नगर के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन द्वारा मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक भव्य तिरंगा यात्रा बैंड बाजा के साथ नगर में निकाली गई। तिरंगा यात्रा पीएम श्री विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंचीं।इस तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय का घोष करते हुए चल रहे थे। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर वासियों को जागरूक करना था। तिरंगा यात्रा में पार्षद कैलाश मोहन यादव,थाना प्रभारी श्री रामवीर सिंह परिहार एवं विद्यालय प्राचार्य अशोक कुमार पाटीदार व विधालय स्टाफ एवं नगर परिषद स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं इस तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
रिपोर्टर