
शासकीय कन्या हाई स्कूल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 12, 2024
- 394 views
तलेन । सोमवार को शासकीय कन्या हाई स्कूल तलेन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा नगर में निकाली गई। तिरंगा यात्रा कन्या हाई स्कूल से बैंड बाजे के साथ प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः कन्या हाई स्कूल पहुंचीं। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम पर नारे लगाते हुए नगर वासियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय प्राचार्य गोपाल कृष्ण यादव सहित समस्त स्टाफ व विद्यालय छात्राएं मौजूद रहीं।
रिपोर्टर