तलेन में आम सभा के दौरान दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर किया जवाबी हमला

तलेन ।। शनिवार को राजगढ़ के तलेन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आमसभा को किया संबोधित किया तथा अपने लिए  मांगे वोट मांगे। वहीं शुक्रवार राजगढ़ के खिलीचीपुर में  को गृहमंत्री  अमित शाह ने दिग्विजय पर  करारा हमला ' कर कहां था की आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले,इस चुनाव में दिग्गी को राजनीति से परमानेंट विदा करना है , । उसी बयान पर आम सभा के दौरान जवाबी हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमित शाह का इतिहास आपको मालूम है मुझे उनके बारे में कुछ नहीं कहना पर मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि उनका इतना प्रेम है  मेरे पति कि अपने आधे घंटे के भाषण के दौरान  17 बार दिग्विजय सिंह का नाम लिया। 17 बार उन्होंने जो नाम लिया उसमें आठ बार झूठ बोला।


साथ ही उन्होंने कहा कि ............

मुझे अपने जनाजे, के लिए भाजपा के कंधो की जरूरत नहीं है। मेरा जनाजा भाजपा के कार्यकर्ता की कंधे पर नहीं जाएगा।मेरे पास कंधों की कमी नहीं है। मेरे पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अपार संख्या है। साथी ही प्रधानमंत्री मोदी जी  पर हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि

मोदी जी कहते थे ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, मोदी गारंटी, ओर अब क्या हो गया  खाओ और खिलाओ, वो कहते थे कांग्रेस मुक्त भारत कर दूंगा कांग्रेस को समाप्त कर दूंगा लेकिन असलियत क्या निकली जितने भी बेईमान और भ्रष्ट कांग्रेसी थे उनको भाजपा में शामिल कर लिया। अब वह भाजपा नहीं बची अब वो मोदी परिवार है । मोदी परिवार क्या है भ्रष्ट कांग्रेस युक्त भाजपा । वहीं रोडमल पर नागर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास हुआ या नहीं हुआ आप जानो, पर व्यक्तिगत विकास जरूर हुआ है उनकी संपत्ति का विकास जरूर हुआ है।

 वही इस मोके पर दीपक जोशी जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित पूर्व विधायक धूल सिंह यादव राधारमन तिवारी राजेंद्र जोशी पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा सीमा संजय भटटर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश यादव मनोज वकील मोहमद शफीक पठान रईस आगा रईस मेव सहित सेकड़ो की संख्या कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट