ग्राम भारती महाविद्यालय रामगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित


कैमूर।।  ग्राम भारती महाविद्यालय, रामगढ़ में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में "मतदाता जागरूकता अभियान" कार्यक्रम का आयोजन बिहार सरकार समाहरणालय कैमूर के द्वारा महाविद्यालय के नामित अम्बेसडर समन्वयक डॉ.अजय कुमार चौधरी एवं डॉ प्रेम शंकर सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 01 जून 2024 को होने वाले मतदान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी को शत प्रतिशत सुनिश्चित करना है |कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डॉ) राधेश्याम सिंह ने किया| उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका एवं सहभागिता पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही साथ मतदाताओं के लोकतंत्र के प्रति उत्तरदायित्व को लेकर भी चर्चा की। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान में युवाओं की महता


 भूमिका पर एंबेसडर डॉ अजय कुमार चौधरी ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है और उन्होंने युवाओं का आवाह्न करते हुए कहा कि निडर और निष्पक्ष होकर मतदान करना , उनका संवैधानिक अधिकार है| कार्यक्रम में खुशी कुमारी, रिया कुमारी, राहुल कुमार ,वंदना कुमारी प्रद्युम्न, मुकेश आदि छात्र-छात्राओं ने वाद विवाद पर चर्चा करते हुए मतदान की अहमियत पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ यादवेंद्र दुबे ने किया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ गजानंद सिंह, डॉ विनोद सिंह ,डॉ मोहन प्रसाद वर्मा डॉ मधुलता शुक्ला, डॉ. प्रियदर्शिनी सिंह, डॉ संजय खन्ना ,डॉ अमरेंद्र आर्य तथा डॉ प्रियंका यादव, भोला सिंह ,धनंजय सिंह छोटेलाल त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे| अंत में डॉ विकास यादव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को  लोकसभा निर्वाचन में 01 जून 2024 को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट