
तलेन में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का पर्व
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 17, 2024
- 135 views
तलेन ।। तलेन क्षेत्र में भगवान श्री राम के जन्म का पर्व रामनवमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं नवरात्रि के अंतिम दिन के चलते सुबह से मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजन हुए। साथ ही मंदिरों में चल रही रामायण पाठ का समापन हुआ। रामनवमी के चलते मंदिरों की आकर्षक साथ सजा की गई। व भगवान श्री राम का आकर्षक श्रंगार किया गया। तथा मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ। दोपहर 12:00 बजे नगर के सभी मंदिरों में महा आरती हुई तथा प्रसाद वितरण हुआ। वहीं मंदिरों में दर्शन करनेवाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही़।
रिपोर्टर