सरस्वती शिशु मंदिर रामगढ़ में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया

कैमूर : विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर रामगढ़ कैमुर बिहार में  14 अप्रैल 2024 को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 133 वी में जयंती विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया l 


सर्वप्रथम डॉक्टर साहब के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया गया।जयंती प्रमुख आचार्य पवन चौबे एवं वीर बहादुर सिंह के द्वारा  माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही साथ बंदीपुर गांव दलित बस्ती में डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा डॉक्टर साहब की जीवनी पर प्रकाश भी डाला गया और उनके द्वारा बनाए गए पद चिन्ह  पर चलने के लिए भैया , बहन व आचार्य परिवार संकल्पित  हुए। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य  राजीव रंजन के नेतृत्व में किया गया। मौके पर सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट