
जीबी कॉलेज में शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Feb 22, 2024
- 245 views
कैमूर ।। जिले के ग्राम भारती महाविद्यालय, रामगढ़ में गुरुवार को शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर शोभनाथ सिंह के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष इतिहास के डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह शिक्षक संघ के अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह को सचिव, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राधेश्याम सिंह और को उपाध्यक्ष, भूगोल विभाग के डॉक्टर चंद्र भूषण सिंह को संयुक्त सचिव एवं राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉक्टर गजानंद सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। ग्राम भारती महाविद्यालय रामगढ़ शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर रहुगा।
रिपोर्टर