अनिश्चितकालीन धरना में किसानों को मिला भुतपूर्व सैनिकों का साथ

अनिश्चितकालीन धरना में शामिल हुए भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश के दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल


कैमूर ,चांद ।। उचित मुआवजा को लेकर पिछले 40 दिन से अनिश्चितकालीन धरना कर रहे किसानों को भूतपूर्व सैनिकों का साथ मिला। भूतपूर्व सैनिकों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। अनिश्चितकालीन धरना के 40 वें दिन शनिवार को भारतीय किसान यूनियन चंदौली जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

अनिश्चितकालीन धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चंदौली सतीश सिंह चौहान ने कहा धरना केवल कैमूर के किसानों का नहीं है  यह धरना उत्तर प्रदेश के किसानों का भी है।धरना में उत्तर प्रदेश के भारतीय किसान यूनियन चंदौली के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होते रहेंगे। उन्होंने ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा सरकार किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रही है। उन्होंने ने कहा यह लड़ाई पुरे देश के किसानों की है। सतीश सिंह चौहान ने कहा भारत माला परियोजना में बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण में किसानों को बहुत ही कम मुआवजा मिल रहा है। उन्होंने ने कहा जबतक सरकार किसानों को उचित मुआवजा नहीं देगी तबतक आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने ने कहा अनिश्चितकालीन धरना में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत फरवरी महीने के अंतिम दिनों में शामिल होंगे। अनिश्चितकालीन धरना को रिटायर्ड फौजी मणिदेव चतुर्वेदी बनारस मंडल प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन ने कहा किसानों के आंदोलन को भूतपूर्व सैनिकों का पुरा समर्थन रहेगा । उन्होंने ने कहा सरकार पूंजिपतियों की है। केवल पुजिपतियों की सुनती है। उन्होंने ने कहा हमें किसी राजनीतिक दल से नहीं मतलब है हमारी लड़ाई सरकार से है। उन्होंने ने कहा किसानों को हक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। फौजी ने तीन कृषि कानून को वापस लेने के लिए चलाए गए एक साल धरना का जिक्र किया। उन्होंने ने कहा किसानों के एक साल चले धरना में कुल 700 से अधिक किसानों ने शहादत दी। उन्होंने ने कहा सरकार झुकती है। किसानों को मन से आंदोलन करना पड़ेगा। फौजी ने कहा किसानों की भूमि हड़पने के लिए सरकार पूंजीपतियों से मिलकर काम कर रही है। अनिश्चितकालीन धरना को राजू सिंह भूपेंद्र सिंह हाकिम सलमानी दशरथ राम छोटु यादव जिउत मौर्य ललन चौहान प्रभाकर मौर्या विकास कुमार उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। धरना का संचालन किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के महासचिव पशुपति नाथ सिंह ने किया। पशुपति नाथ सिंह ने अनिश्चितकालीन धरना में शामिल होने पर चंदौली एवं वाराणसी जिले के दर्जनों कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने ने कहा किसान धरना से सरकार को झूकने के लिए मजबूर करेगी। पशुपति नाथ सिंह ने कहा अनिश्चितकालीन धरना मांग पुरी होने तक चलता रहेगा। धरना में कई गांवों के दर्जनों किसानों ने भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट