पंचकुंडीय महायज्ञ व श्री राम कथा का हुआ समापन

तलेन ।। नगर के श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही पांच दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ गुरुवार को समापन हुआ। यज्ञ आचार्य श्री दुर्गा प्रसाद जी शर्मा व आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार के  साथ 9 यजमानों से पूर्णाहुति दिलाई। इसी के साथ महायज्ञ को विराम दिया गया। साथ ही राम कथा में अंतिम दिन कथा वाचक श्री रामकृष्ण शास्त्री ने  कहा की रामायण में तो एक ही रावण था पर यहां तो घर-घर  रावण है। उन सब से हमें समाज की रक्षा करनी है। उन्होंने राम कथा में राम वनगमन, सीताहरण, रावणवध  राम का अभिषेक का  प्रसंग सुनाकर राम कथा का समापन किया।  तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। इस मौक पर काफी संख्या में महिला  पुरुष बच्चे  मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट