36 वें दिन अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसानों के सब्र का बांध टुटता नजर आया


आक्रोशित किसानों ने पीएनसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का काम कराया बंद

 चांद ।।   पीएनसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बेस कैंप स्थल मसोई में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे किसानों का मंगलवार को सब्र का बांध टुटता नजर आया। आक्रोशित किसानों ने बेस कैंप में काम को बंद करवा दिया। भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण एवं एन एच 219 बाईपास चौरी करण में भूमि अधिग्रहण में किसानों को बाजार मूल्य से बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। कैमूर जिले में 93 मौजा की सैकड़ों एकड़ किमती जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। अधिग्रहण की गई भूमि की कम मुआवजा का विरोध में किसान पिछले 2 साल से लगातार आंदोलन कर रहे हैं।2 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसानों ने 36 वें दिन पीएनसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप पर काम को बंद करवा दिया। किसानों ने कहा उचित मुआवजा किसानों को मिलने का आश्वासन नहीं मिलता है तो पीएनसी कम्पनी के कैम्प में किसी प्रकार की कोई काम नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के आक्रोश को देखते हुए पीएनसी कम्पनी ने अपना काम बंद कर दिया गया। किसानों के उग्र आंदोलन को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार भूमि सुधार उप समाहर्ता अनुपम कुमार पुलिस बल के साथ कैम्प स्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने दोनों पदाधिकारियों की बात अनुसुनी कर दिया। किसानों ने कहा जबतक किसानों को उचित मुआवजा का ठोस आश्वासन नहीं मिलता है तब तक किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। किसानों को विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर पशुपति नाथ सिंह महासचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर अनिल सिंह सचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर विकी सिंह ने किसानों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा सरकार एवं एनएचएआई अधिकारियों के द्वारा मिली भगत कर किसानों के वाजिब हक को मारा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा किसानों के 36 वां दिन अनिश्चितकालीन धरना संकल्प को दर्शाता है। किसानों को संबोधित करते हुए अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने किसानों को आश्वासन दिया अनिश्चितकालीन धरना में राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत फरवरी महीने में शामिल होंगे। सिंह ने कहा आंदोलन चलता रहेगा जबतक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल जाता। उन्होंने ने कहा किसानों को मुआवजा आंदोलन से मिलेगा। अध्यक्ष ने कहा किसान अधिकारियों के बहकावे में नहीं आवे मध्यस्थ कोर्ट एवं हाईकोर्ट से उचित मुआवजा मिलने की कोई ठोस उम्मीद नहीं करें। उन्होंने ने किसानों से आह्वान किया अनिश्चितकालीन धरना में किसान उपस्थित बढाये। अनिश्चितकालीन धरना में उपस्थित सैकड़ों किसानों को मुखिया संघ अध्यक्ष बबलू सिंह पैक्स अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सुनील सिंह राजू सिंह श्याम सुन्दर सिंह दिपांकर शुक्ला आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। अनिश्चितकालीन धरना में भुपेंद्र सिंह अरविंद सिंह अवधेश कुमार श्याम नारायण सिंह लाला सिंह गुदरी सिंह संजय जायसवाल रामप्यारे राम राकेश उपाध्याय रामायण सिंह छोटु प्रजापति संजय पासवान रामकेशी राम विनोद खरवार खरपत साह आदि सैकड़ों किसान शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट