जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला महिला अध्यक्ष अनीता सिंह का भव्य स्वागत

कैमूर।। शाहिद भवन भभुआ जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुशवाहा के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्री अनीता सिंह का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। प्रेस वार्ता में महिला नेत्री अनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हम हर संभव प्रयास करूंगी हर प्रखंड में महिला कांग्रेस का गठन यथा शीघ्र होगा और कांग्रेस महिला संगठन को बूथ तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं को भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुशवाहा श्रीमती अनीता सिंह को महिला प्रकोष्ठ कैमूर का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके मार्गदर्शन में पार्टी में महिलाओं का मजबूती से जुड़ाव होगा। श्रीमती महिला नेत्री अनीता सिंह को प्रखंड एवं जिला से आए हुए सम्मानित कार्यकर्ताओं ने पुष्प एवं तैलचित्र देकर सम्मानित किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट