
कैम्प के मसोई में अनिश्चितकालीन धरना में शामिल हुए पुर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Jan 23, 2024
- 280 views
पुर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने धरना में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए उचित मुआवजा की मांग दोहराई
कैमूर।। पिछले 22 दिन से कैम्प स्थल मसोई में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मे सुधाकर सिंह शामिल हुए। उन्होंने ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कड़ाके की ठंड में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है पिछले 22 दिन से लगातार धरना दे रहे किसानों की सुनने वाला नहीं है। उन्होंने ने कहा किसानों की तपस्या बेकार नहीं जाएगी उन्होंने ने कहा जिस संकल्प एवं अनुष्ठान से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है निश्चित ही किसानों को हक मिलेगा। सुधाकर सिंह ने कहा हम आपके साथ हैं उन्होंने पिछले 22 दिन से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसानों की सुध नहीं लेने वाले जिला के अधिकारियों को लताड़ा। पुर्व कृषि मंत्री सह विधायक रामगढ़ सुधाकर सिंह ने कहा सत्ता की कुर्सी पर बैठे राजनेताओं को मालुम है किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। इसके बाद भी सर्किल रेट बढ़ाया नहीं जा रहा है उन्होंने ने कहा सत्ता में मदचुर लोगों पता नहीं किसान जाग चुका है। उन्होंने ने भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा की मुद्दे को बीस सुत्रीय बैठक में उठाया तो अधिकारियों ने कहा मुआवजा को लेकर किसानों के बीच कोई समस्या नहीं है। उन्होंने ने कहा अधिकारियों को लताड़ा की पिछले साल से किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। तुम कह रहे हो मुआवजा की कोई समस्या नहीं है। सुधाकर सिंह ने कहा भूमि अधिग्रहण में प्रभावित किसानों को जमीन का मुल्यांकन सही तरीके से नहीं किया गया। उन्होंने ने कहा प्रभावित किसानों को रोजगार नहीं दिया गया नहीं भूमि का उचित मुआवजा उन्होंने ने भूमि अधिग्रहण में विस्थापितों को पुनर्वास एवं आवास देने की मांग की। सुधाकर सिंह ने कहा कैमूर के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने ने कहा सर्किल रेट नहीं बढ़ाने के वजह कालाधन को सफेद करने की है। उन्होंने ने कहा अधिकारी एवं नेता सर्किल रेट पर जमीन खरीद कर काला धन सफेद करता है। उन्होंने ने किसान आंदोलन के लिए तैयार रहें। सुधाकर सिंह ने कहा किसान बिना उचित मुआवजा मिले खेतों में सड़क निर्माण कंपनी को कोई काम नहीं होने देना है। उन्होंने ने आप एकजूट रहें संघर्ष करते रहे आपको सफलता हासिल होगी। अनिश्चितकालीन धरना की अध्यक्षता अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर एवं संचालन पशुपति नाथ सिंह महासचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने किया धरना को अनिल सिंह सुनील सिंह राजू सिंह धर्मेन्द्र शर्मा दीपांकर शुक्ला सचिदानंद सिंह छोटु प्रजापति अमित रंजन सिंह श्याम सुन्दर सिंह अवधेश सिंह आदि ने संबोधित किया। धरना में मसोई कुरई केकड़ा गेंहुआ मोरवा वेतरी जगरिया वैरी चांद आदि गांवों के सैकड़ों किसान आए हुए थे।
भारत माला परियोजना वाराणसी रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस एवं एन एच 219 बाईपास एवं चौरी करण में हजारों किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि अधिग्रहण किया गया। भूमि अधिग्रहण में अनियमितता भूमि का मुल्यांकन सही तरीके से करने एवं उचित मुआवजा को लेकर किसान पिछले साल से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के नेतृत्व में लगातार चल रहा है। किसानों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर पिछले 22 दिन से कैम्प स्थल मसोई में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।
रिपोर्टर