
मकर संक्रांति के अवसर पर हुआ सर्वदलीय दही चुरा भोज का आयोजन
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Jan 15, 2024
- 210 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला के मोहनियां अनुमंडल क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में जी एन इंटरनेशनल एकेडमी के प्रांगण में राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज चौबे की अध्यक्षता में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर, सर्वदलीय दही चुरा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें की सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। जिस्म की सरोज चौबे के द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाया गया।मकर संक्रांति सनातन धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। सूर्य मकर संक्रांति के दिन ही मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इससे मौसम में भी बदलाव के तौर पर देखा जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन दान करने का पुण्य 100 गुना अधिक मिलता है। साथ ही दही चुरा भोज का विशेष महत्व माना जाता है। अवसर पर भाजपा पूर्व विधायक निरंजन राम, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस राधेश्याम कुशवाहा, जिला पार्षद मोहनिया भाग 1 गोल्डन कुमार सिंह, जिला पार्षद सदस्य मोहनिया भाग 2 छोटन सिंह के साथ ही सैकड़ो की संख्या में लोग सम्मिलित हुए।
रिपोर्टर