
ग्राम कामाख्या ग्रामोत्थान ट्रस्ट द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर कार्यक्रम
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Jan 12, 2024
- 98 views
:- जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्ति के लिए पहला घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है उसका सहयोग कर जान बचाया जा सकता है
रामगढ़ ।। प्रखंड अंतर्गत न्यु प्राथमिक विद्यालय उपाध्यायसागर में मां कामख्या ग्रामोत्थान ट्रस्ट के द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने लहराया परचम।इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष डॉ अमरनाथ उपाध्याय कार्यक्रम कार्यक्रम को रूपरेखा देने वाले संयोजक धर्मेंद्र शर्मा वह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी कैमूर चंदन चौहान रहे डॉक्टर अमरनाथ उपाध्याय के द्वारा अंग वस्त्र व विवेकानंद जी का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को तीन भागों में विभाजित किया गया जिसमें पहले सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत 18 वर्ष के ऊपर के सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीया और चतुर्थ स्थान तक सम्मानित किया गया व प्रतिभा खोज परीक्षा को तीन भागों में विभाजित किया गया ए बी और सी सभी चतुर्थ स्थान तक सम्मानित किया गया वह आसपास आसपास से आए हुए गरीब और महादलित परिवार को साड़ी और कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि मां कामाख्या ग्रामोत्थान ट्रस्ट के द्वारा यह कार्य अति सरहानिय रहा और आज विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर संदेश देते डीटीओ कैमूर ने सभी युवाओं को यह संदेश दिया सभी युवा मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति हेलमेट के साथ और सभी कागजात अपने पास रखें चार चके वाहन पर सिट वेल्ट लगाकर चलें ,मादक पदार्थों का सेवन ना करें थकान की स्थिति और तेज रफ्तार में गाड़ी को ना चलाएं आपका जीवन अनमोल है। आपके जीवन पर माता-पिता भाई-बहन पुत्र और पत्नी का भी अधिकार है। किसी अज्ञात वाहन के द्वारा किसी व्यक्ति का दुर्घटना हो जाता है उसे समय पहला घंटा उसे व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है उसे समय किसी के द्वारा की सहयोग किया गया तो उसकी जान को बचाया जा सकता है कोई भी व्यक्ति उसको हॉस्पिटल तक निस्वार्थ भाव से पहुंचा है।उस व्यक्ति को परिवहन विभाग के द्वारा प्रसति पत्र और ₹10000 राशि के साथ सम्मानित किया जाता है।या वाहन प्रशासन के द्वारा जप्त कर लिया जाता है ।उस समय परिवहन विभाग में ऑनलाइन आवेदन करने पर पीड़िता के खाते में ₹200000 का सहयोग राशि प्रदान किया जाता है। वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि 2014 से लगातार सामाजिक उत्थान के कार्य जारी है समय-समय पर जरूरत के अनुसार मां कामाख्या ग्रामोत्थान ट्रस्ट के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता है एवं सम्मानित किया जाता है। जिसमें कंट्रान्सिस प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता, ए एम एन लाइफ साइंसेज मुंबई, मिलेनियम राइटिंग वर्कर्स मुंबई, महानमा मालवीय मिशन पटना का महत्वपूर्ण योगदान कार्यक्रम में है। परिवहन पदाधिकारी के द्वारा हेलमेट मेडल शील्ड लेखन सामग्री देकर प्रथम स्थान प्रिंस कुमार शर्मा द्वितीय स्थान गोलू कुमार और तृतीय स्थान नंदिनी चौबे को सम्मानित किया उसके बाद प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को मेडल, सील्ड, लेखन सामग्री ,जूता देखकर सम्मानित किया गया एवं सभी बच्चों को नाश्ते के साथ फ्रूट जूस और जूता देकर सम्मानित किया गया वही गरीब गर्व परिवार को साड़ी और कंबल वितरण किया गया जहां मौके पर कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र शर्मा रमेश कुमार सिंह समाजसेवी सुनील कुमार सिंह शंभू नाथ उपाध्याय संतोष शर्मा रवि कुमार शर्मा हेमेंद्र कुमार उपाध्याय अमित और कुंदन सिंह रजत पाण्डेय सहित सैकड़ो की संख्या में पूर्व बुजुर्ग युवा और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर