राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन


नुआवं।। प्रखंड क्षेत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैतपुरा में राष्ट्रीय संविधान दिवस पर समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन। संविधान सम्मान युवा समिति जैतपुर के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन जिसके मुख्य अतिथि सिसौडा पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह कुशवाहा एवं गौतम यादव रहे। जिसका अध्यक्षता विनय आनंद ने किया और संचालन त्रिलोकी नाथ एवं सतेन्द्र कुमार राय ने किया इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांव से आई हुई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया सफल छात्र-छात्राओं को कमेटी के द्वारा पुरस्कार से किया गया सम्मानित जहां सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया वैसे  मुखिया प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि आज बहुत खुशी की बात है। की संविधान दिवस के दिन यह प्रतियोगिता बाबा साहब के दिए हुए मार्गदर्शन को समर्पित करता है ।इस तरह की प्रतियोगिता हर जगह होनी चाहिए जिससे बच्चों का मनोबल बढ़े और अधिक से अधिक बच्चे ग्रामीण क्षेत्र से निखरकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। जहां संविधान सम्मान युवा समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ ने कहा कि बाबा साहब ने इस देश को आज ही के दिन संविधान को समर्पित किए थे। और अपने जीवन काल में हर समय शिक्षा को प्राथमिकता दिया और शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीता है वह दहाड़ता है। शिक्षा का देन है कि आज निचले स्तर के बच्चे बड़े-बड़े पदों पर  बिराजमान है। मुखिया सिसौडा प्रदीप सिंह कुशवाहा, गौतम यादव ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैतपुर के प्रधानाध्यापक वाल्मीकि तिवारी, संविधान सम्मान युवा समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ,शिक्षक त्रिभुवन राम ,विनय आनंद, सत्येंद्र कुमार राय,  राहुल कुमार, रितिक कुमार ,डॉक्टर राकेश मौर्य, संविधान सम्मान युवा समिति के सदस्य नेहा कुमारी, आकांक्षा, साधना ,अमृता ,अभिषेक, विवेक, रवि ,प्रदीप, अरविंद, रितेश ,सतीश, विक्की ,मनोज, अंकित ,अभिषेक, शिवाजी, अरुण, पंकज ,अर्जुन संख्या में छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट