
गोबरछ में संविधान दिवस पर लोगों ने भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Nov 26, 2023
- 126 views
कैमूर।। भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ में संविधान दिवस पर लोगों ने भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। जहां लोगों द्वारा बताया गया कि एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया था। जो 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसे लागू करने के लिए 26 जनवरी की तिथि को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। आगे लोगों ने बताया कि हम लोगों को लोकतंत्र को बचाना है। हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति के गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने को लेकर आज ही के दिन संविधान को अपनाया गया था। जो आज संविधान दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई है। मौके पर मुकेश राम जयप्रकाश राम बबलू कुमार अजीत कुमार दिलीप कुमार शेषनाग प्रदीप कुमार अमरेंद्र कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर