
देश के मतदाता मालिक प्रतिनिधि को मातृभूमि की रक्षा करनी चाहिए - संतोष कुमार
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Nov 17, 2023
- 194 views
कैमूर।। बहुजन समाज के महानायकों के जयंती, जन्मदिन मना लेने से उनके मार्गदर्शन पर नहीं चल सकते उक्त बातें सासाराम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार भभुआ स्थित आवास में प्रेस वार्ता में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बहुजन महानायक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, कपूरी ठाकुर,पेरियार, ललई सिंह यादव, छत्रपति साहू जी महाराज, कबीर, लेनिन जगदेव प्रसाद, भगवान बिरसा मुंडा, राष्ट्रपिता ज्योतिबाबा फुले, राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन परिनिर्वाण दिवस मानने से उनके विचार उनके अंदर नहीं समा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के भाजपा सरकार कई वर्षों से सत्ता में रही कांग्रेस सरकार दोनों ने एक दूसरे को ऊंचा नीचा दिखाकर महापुरुषों को अपमान किया है। उन्होंने बिहार के सत्ता पर बैठे लोगों पर उंगलियां उठाते हुए कहा कि इन महापुरुषों को जयंतियां मनाने वाले सत्ता के ललक में अपनी मातृभूमि को भी भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर इन महापुरुषों के विचारधारा पर चलने वाली कोई पार्टी नहीं है। पार्टी के संस्थापक मान्यवर काशीराम ने देश की राजनीति में देश का दृष्टिकोण बदला है। उन्होंने कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश के सत्ता की जब बागडोर संभाली तो दुनिया ने आयर लेडिस के नाम पर पहचान बनाई। गुंडा माफिया डर के मारे भाग खड़े हुए। यही डर सपा के लोगों के अंदर था यही डर राष्ट्रीय जनता दल एवं जदयू को भी भय बरकरार है। उन्होंने कहा कि देश को एकता बनाने में तथागत गौतम बुद्ध, अशोक सम्राट, संत शिरोमणि रविदास, डॉ भीमराव अंबेडकर, मान्यवर काशीराम का सपना सच बनाने के लिए देश के तमाम बहुजन महानायकों के विचारधारा को देखते हुए 2024 में बसपा को मतदान करेंगे।उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय पार्टी बहुजन समाज पार्टी तीव्र गति से सत्ता की ओर बढ़ रही है। जब बसपा की सरकार बनेगी तो महिलाओं की मान सम्मान, युवाओं को रोजगार, किसानों के लिए किसान योजना, सभी गरीबों को पक्का मकान एवं जमीन मुहैया शिक्षा एवं चिकित्सा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी धर्म को मानने वाले को एक समान अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की मतदाता मालिक होते हैं जन प्रतिनिधि नौकर होते हैं नौकर को मालिक नहीं बनना चाहिए नौकर एक मातृभूमि का सेवक है।
रिपोर्टर