
देश में बहुजन महानायकों के विचारधारा की सरकार बनेगी -- अनिल कुमार
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Nov 13, 2023
- 129 views
कैमूर।। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में संविधान बचाओ यात्रा बसपा प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में दुर्गावती प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पंचायत वार दौरा किया गया। बिहार बसपा प्रभारी प्रदेश अनिल कुमार ने ग्राम पंचायत खजुरा, पंचायत जेवरी के ग्राम छाता, पंचायत खड़सरा, पंचायत के धरहर ग्राम कानपुर, ग्राम पंचायत चेहरियां के कल्हनुआं , ग्राम पंचायत डुमरी, मसौढ़ा के ग्राम नुआंव बाजार , ग्राम पंचायत कल्याणपुर के मंसुरपुर मैं संविधान बचाओ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में प्रदेश महासचिव बसपा बिहार माननीय संजय कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव सतीश यादव पिंटू, सासाराम सांसद जी निर्वाचन क्षेत्र के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार, कैमूर जिला बसपा अध्यक्ष छोटेलाल राम, श्रीमती मानकी देवी, विशंभर नाथ सिंह उर्फ वकील यादव आदि लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। बसपा बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने संविधान बचाओ यात्रा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान को कांग्रेस ने धरातल पर उतरने का कार्य नहीं किया कुछ नेता सता की लालच में कंधा से कंधा मिलाकर साथ दिया। दूसरी तरफ केंद्र में भाजपा सरकार के शासनकाल में जुल्म अत्याचार बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मान्यवर काशीराम ने भारतीय संविधान को रक्षा के लिए बहुजन समाज पार्टी के निर्माण करके बहुजन महानायकों के विचारधारा को देश में लागू करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहें। बसपा के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती की नेतृत्व में सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि देश की नागरिक को आजादी मिली है कई पीढ़ी दर पीढ़ी से शिक्षा से वंचित रहे लोगों में जागृति बढ़ा है। उन्होंने कहा कि धर्म के ठेकेदार पार्टी के ठेकेदार के हाथ से सत्तारूढ़ जाने वाली है। उन्होंने ग्रामीणों एवं पंचायत में उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि महानायकों की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ही देश का विकल्प है।
रिपोर्टर