दुर्गावती मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला फुका

दुर्गावती ।। बिहार विधानसभा में दिए गए विवादित महिलाओ के विरुद्ध अभद्र बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नीतीश कुमार का पुतला  दहन किया।पुतला लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे बाजार में घुमाया और बाजार के चौराहे पर उसमें आग लगा दी। नाराज कार्यकर्ता महिलाओं के साथ किए गए अभद्र बयान से आहत थे और नारेबाजी कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के इस बयान के लिए माफी से काम नहीं चलेगा तुमने बिहार का नाम पूरे दुनिया में बदनाम किया है इसलिए तुम्हें इस्तीफा  देना होगा। कार्यकर्ताओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा महामंत्री विपिन केवट जिला भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री देव मूरत पांडे मुन्ना पांडे जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राम राज भारती भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिद्वार राम जिला महिला मोर्चा मंत्री सरोजा माधुरी  मनीष पांडे शिव शंकर प्रजापति उमेश पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट