
भारतमाला परियोजना एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए बनाए जा रहे कैम्प का किसानों के द्वारा किया जाएगा विरोध
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Nov 09, 2023
- 234 views
कैमूर ।। भारतमाला परियोजना वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए मसोई गांव में सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा कैम्प के निर्माण का किसान विरोध कर रहे हैं। इसके लिए किसानों ने तैयारी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सैकड़ों किसान इकठ्ठा हो कर कैम्प मसोई गांव में विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन में किसानों को भाग लेने के लिए किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के द्वारा गांवों में किसानों को आने के लिए वृहस्पतिवार को किसानों ने जन सम्पर्क किया।भारतमाला परियोजना के तहत वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण में फेज टू के लिए कंपनी ने मसोई गांव में 125 एकड़ भूमि पट्टे पर लिया हुआ है।
सड़क निर्माण कंपनी कैम्प में सड़क निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री इकठ्ठा करने एवं अपने कर्मचारियों को रहने के लिए आवास निर्माण के लिए कैम्प में काम शुरू कर दिया है। किसानों की मांग है जबतक सरकार किसानों की मुआवजा संबंधित मांग पुरी नहीं हो जाती है तबतक सड़क निर्माण संबंधित कैमूर में किसी प्रकार काम नहीं होगा। किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय महासचिव पशुपति नाथ सिंह एवं प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा सड़क निर्माण कंपनी की दादागिरी है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उनलोगो ने कहा जब मुआवजा को लेकर किसान कैमूर जिले में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वैसे समय में कंपनी के द्वारा कैम्प में का लगाना जले पर नमक छिड़कने जैसा है। किसान नेताओं ने कहा कैम्प का विरोध करने के लिए मसोई गांव में सुबह से हजारों किसानों को इकट्ठा होने की संभावना है। किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कैम्प में विरोध प्रदर्शन के लिए लिखित सूचना अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ को दे दी गई है।गज्जन सिंह गांव जगरिया राजू सिंह मसोई अरविंद सिंह गांव सिवो सुनील कुमार गांव वेतरी विजय यादव गांव खैटी रामप्रताप सिंह बघैला ददन सिंह भेरी आदि किसानों ने कहा कैम्प गांव मसोई में इकठ्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कंपनी वाले ने मनमानी किया तो अनिश्चितकालीन धरना पै किसान बैठ जायेंगे। कैमूर में उचित मुआवजा के लिए किसान सरकार से आर-पार की लडाई का मूड बना लिए हैं। भारतीय किसान यूनियन के अभिमन्यु सिंह ने कहा सरकार किसानों को उचित मुआवजा नहीं देगी तो किसान मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे।
रिपोर्टर