माता के श्राद्ध कार्यक्रम में पुत्र ने किया वृक्षारोपण और पुस्तक वितरण


:- सैकड़ों लोगों ने स्वo भगमनी देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 


कैमूर ।। जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अकोढी में माता के श्राद्ध कार्यक्रम में पुत्र ने किया वृक्षारोपण और पुस्तक वितरण। स्वर्गीय भागमनिनी कुंवर के श्राद्ध कार्यक्रम में पुत्र रणजीत साह, शर्मा साह, वकील साह और विजय साह के द्वारा वृक्षारोपण और पुस्तक वितरण किया गया जो समाज में एक मिशाल पेश करता है। पर्यावरण और शिक्षा दोनों बहु मूल्य है। जहां उत्तर प्रदेश से साहु चौपाल पुर्वांचल के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने इसे सराहनीय कदम बताया। और आये हुए मेहमानों ने महिला और पुरुष का दो गोला बिरहा का आनंद लिया।साहू चौपाल पूर्वांचल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनिल गुप्ता, महासभा जिला अध्यक्ष कैमूर विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता वैश्य समाज जिला सचिव अनिल गुप्ता, शिव मूरत गुप्ता, राम आशीष गुप्ता, वैश्य समाज जिला प्रवक्ता कैमूर जयप्रकाश गुप्ता रामनिवास गुप्ता संजय गुप्ता सौदागर साह, रणजीत साह, शर्मा साह, वकील साह, विजय गुप्ता, श्रवण साह, सुरेश शाह, आदि।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट