रामगढ़ में शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा उत्सव हुआ संपन्न


कैमूर।। जिले के रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित रामगढ़  बाजार सहित प्रखंड के विभिन्न जगहों पर   सत्य पर असत्य की जीत की प्रतीक दशहरा त्योहार मां दुर्गा प्रतिमा की दर्शन करने एवं बुराई की प्रतीक रावण पुतले दहन के साथ दुर्गा पूजा उत्सव प्रखण्ड में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 


प्रखण्ड में देवहलिया,डहरक सहित कई जगहों पर दुर्गा पूजा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा के दिन गांवों में ग्रामीण प्रेम सद्भाव के साथ अपने बड़ों से आशीर्वाद लेकर मनाया। दशहरा को मां दुर्गा प्रतिमा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रामगढ़ बाजार पंडाल में देखी गई मां भारती दुर्गा पूजा समिति ,दुर्गा पूजा समिति दुर्गा चौक , रॉयल बीर क्लब दुर्गा पूजा समिति सहित कई जगहों के आयोजकों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से पूजा सम्पन्न कराया गया, साथ सभी समिति के लोगों की प्रसंसा करनी होगी की उनलोगों द्वारा लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे।

 

मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन करने के दिन जूलूस में रामगढ़  के द्वारा मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दुर्गा पूजा उत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद किया हुआ था।इस संबंध में थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार  ने कहा दुर्गा पूजा के दिन पुलिस लगातार गश्त कर रही थी। बीडीओ केशव कुमार राय  एवं सीओ अर्चना कुमारी  थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने लगातार नजर बनाए हुए थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस सूचना की जानकारी पर देर शाम तक मां के भक्तों ने प्रतिमा का विसर्जन कर दिया। पुलिस की चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामगढ़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट