विजयादशमी पर जन्म लेने वाले विजय सिंह की विजयादशमी पर हुई मौत

विजय सिंह कर्मठ एवं संघर्षशील मर्द थे -- मोहम्मद जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री


कैमूर:  कैमूर रोहतास के जानेमन जुझारू संघर्षील निडर व्यक्ति विजय कुमार सिंह का बुधवार को दिन 9:00 बजे निधन हो गया। विजय सिंह का जन्म विजयदशमी यानी विजय उत्सव के दिन हुआ था उनका मौत भी विजयदशमी पर ही हुआ है। कैमूर जिला पार्षद सह बसपा के प्रदेश महासचिव विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल के पिता विजय सिंह के निर्धन पर उनके पटेल चौक आवास पर विभिन्न दलों के सामाजिक कार्यकर्ता,राजनितिक दलों से जुड़े हुए लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त किया। शोक संवेदना पर पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान,पूर्व कैमूर जिला परिषद अध्यक्ष सह बसपा प्रदेश महासचिव विशंभर सिंह यादव उर्फ मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र  कुमार भास्कर,सासाराम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के बसपा नेता संतोष कुमार,जिला परिषद सदस्य मनी सिंह,राजद के वरिष्ठ नेता बिरजू सिंह पटेल, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अमरदेव सिंह,नगर उपसभापति के प्रतिनिधि मंटू सिंह,डीएवी के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार सिंह,बलदाऊ सिंह पटेल,संजय सिंह, बुचुन सिंह,कैमूर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य मधु यादव,पत्रकार बागेश्वरी प्रसाद द्विवेदी,मुकुल जायसवाल,राम नारायण सिंह,विनोद कुमार राम सहित जिला परिषद के सभी सदस्य,बसपा से जुड़े हुए एवं विभिन्न दलों से जुड़े हुए लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि विजय सिंह एक मर्द इंसान थे अपने जीवन काल में संघर्ष के बदौलत अपनी पहचान बनाई है। उनका पार्थिव शरीर वाराणसी में उनके पुत्र विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने दाह संस्कार किया। जिला पार्षद के पिता के निधन पर कैमूर जिले से विभिन्न सामाजिक संगठन एवं प्रेस प्रतिनिधियों ने पहुंचकर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विजय सिंह ता उम्र संघर्ष के बदौलत अपनी एक पहचान छोड़ कर चले गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट