
मोहनिया डडंवा में युवा विकास संघ द्वारा स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Oct 21, 2023
- 197 views
पंडाल की भव्यता मूल मंदिर वृंदावन जैसा प्रतिक
कैमूर।। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा विकास संघ सह श्री दुर्गा पूजा समिति मां दुर्गा मंदिर प्रांगण डंडवा मोहनिया कैमूर के तत्वाधान में आकर्षक पूजा पंडाल वृंदावन प्रेम मंदिर का निर्माण कुशल कारीगर द्वारा कराया गया है। पंडाल की भव्यता मूल मंदिर वृंदावन के सही स्थिति में उतारने का सफल प्रयास कारीगरों द्वारा किया गया है। जिसमें अत्यंत ही होनहारी दृष्ट देखकर आनंद विभोर हो जा रहा है। वही मां दुर्गा जी की विशाल मूर्ति पंडाल के बीच मनमोहन छवि को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं। वही बाजार समिति से चांदनी चौक तक सड़क की साफ सफाई के साथथ तिरंगे पुल पर जगमगाते जुगनू और लाइट की उत्तम व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओ को आने जाने में कोई परेशानी न हो,वही रेलवे स्टेशन तक जो पैदल गामी पथ है उस तरफ भी पूजा समिति द्वारा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। तथा भक्तगणों हेतु प्रसाद एवं दर्शन हेतु बड़े पैमाने पर बुंदीया का निर्माण कराया जा रहा है। इस पंडाल पर लाखों दर्शनार्थियों का आगमन होता हैं, जिनकी सुविधा पूर्वक दर्शन प्रसाद वितरण में सैकड़ो वॉलिंटियर लगते हैं। एवं श्री हनुमान मंदिर पर चलंत चंद्रयान 03 का निर्माण किया गया है। श्रद्धालुओं के स्वागत में कुल छठ तोरण द्वार जिसमें बाजार समिति गेट,मुंडेश्वरी टेकारी रोड,रामगढ़ रोड दक्षिण अंतिम छोर तक किया गया। उक्त आशय की जानकारी समिति के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह कुशवाहा ने दी। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से उमेश प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष,सुरेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष,आनंद प्रसाद गुप्ता सचिव,सुरेंद्र कुमार सिंह टुना उप सचिव,संतोष कुमार सिंह प्रवक्ता,राधेश्याम यादव प्रवक्ता,महेंद्र प्रसाद गुप्ता व्यवस्थापक,पप्पू कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष,कृष्णकांत चौबे रक्षा मंत्री,अशोक कुमार गुप्ता उप रक्षा मंत्री,रण विजय कुमार कोषाध्यक्ष,अमित जायसवाल उप कोषाध्यक्ष,हीरालाल सिंह संगठन मंत्री,जवाहरलाल सिंह उप संगठन मंत्री, अमरेंद्र कुमार सिंह सजावट मंत्री,चंद्र कुमार गुप्ता उप सजावट मंत्री,गौरव कुमार चौबे सूचना मंत्री,आलोक कुमार गुप्ता उप सूचना मंत्री आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्टर