आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

तलेन ।। शनिवार को तलेन थाना परिसर में नायब तहसीलदार  प्रियंक श्रीवास्तव ,थाना प्रभारी रामवीर सिंह परिहार, उनि  जितेंद्र सिंह अजनारे की उपस्थिति में  शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी त्यौहार  नवरात्रि व दशहरा त्योहार को लेकर चर्चा की गई  तथा नवरात्रि व दशहरा पर्व को  शासन के निर्देशों को पालनकर  मनाया जाए। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है गरबा ,पांडाल जुलूस, रैली, डीजे साउंड का उपयोग  तथा अन्य कोई भी आयोजन  प्रशासन की अनुमति  के  बिना  नहीं किया जाए तथा सभी त्योहारों को  आपसी सौहार्द्र व शांतिपूर्वक मनाया जाए। इस मौके पर धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, राधा रमण तिवारी, राजेंद्र जोशी, शिव प्रसाद शर्मा ,भरत सिंह यादव,रईस  मेंव, कृष्ण पाल सिंह परमार ,अवध नारायण उपाध्याय ,मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, महेश भतकारिया, रईस आगा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव, पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम यादव,  पार्षद महेश यादव,आजाद वंशकार ,मनमोहन यादव, गिरधारी जाटव , कालूराम जाटव ,, घनश्याम जाटव,मान सिंह यादव ,रईस मंसूरी अनिल यादव ,राकेश यादव, महफूज खान,सहित कई नगर के वरिष्ठजन  मौजूद रहे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट