
कैमूर पहुची राजद महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 26, 2023
- 245 views
कैमूर ।। जिले के लिच्छवी भवन भभुआ में महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल के तत्वाधान में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लक्ष्मी यादव तो वही संचालन जिला प्रधान महासचिव भोला नाथ यादव ने किया। इस सम्मेलन का उदघाट्न महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल एवं भभुआ विधानसभा के विधायक भरत बिंद तथा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष अकलु राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का फुल की माला से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि के द्वारा डॉ भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा राम के नाम पर लड़वाने और तलवार चलाने का काम करती है वही किसी भी बड़े नेता भाजपा के बेटा जेल नहीं जाता उस दंगे के नाम पर हमारे बच्चे को कर दिया जाता है उनके बच्चे का नाम नहीं जाता है यह लोग लड़वाने का कार्य करते हैं
साथ ही महिलाओं को जागरूक करते हुए भाजपा सरकार पर खूब बरसी सभी जिला, प्रखंड, नगर और पंचायत कमिटीयों को बनाकर पटल पर दिखाने का सख्त निर्देश दिया। इस सभा में रीना गुप्ता, राम रति देवी, नेहा देवी, कंचन देवी, रीना देवी, चिंता देवी, संगीता देवी, सरिता देवी, प्रियंका देवी , लक्ष्मीना देवी, मुराही देवी, मिरा देवी, तारा देवी, ललिता देवी, मुनिया देवी आदि महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ साथ मिलन कुशवाहा, नंदकुमार, पवन बिंद, जिला मिडिया प्रभारी अशोक यादव कैमुरी, नथुनी यादव, ब्रजेश यादव, मुकेश पटेल, सुबास यादव, बनारसी यादव, बिरजू पटेल, मुन्ना खान, बैरिस्टर यादव, जगनारायण यादव, मुन्ना सिंह, सलमान खान, जनार्दन उपाध्याय सहित राष्ट्रीय जनता दल कैमूर के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर